फिरोज़ाबाद: नगला विष्णु इलाके में सट्टे की खाई बाडी करते हुए 7 सटोरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद के थाना लाइनपार पुलिस ने बुधबार की दोपहर सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए नगला विष्णु इलाके से 7 सटोरियों लो गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 बाइक, जुआ सट्टा की पर्ची बंडल ऒर ₹30300 रूपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने सभी आरोपीयो पर सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की है।