मारवाड़ जंक्शन: पंचायत समिति मारवाड़ जंक्शन पर प्रधानमंत्री आवास योजना व स्वामित्व योजना को लेकर विकास अधिकारी ने की बैठक
राज्य सरकार के निर्देश एवं जिला कलेक्टर के आदेश से पंचायत समिति सभागार पर विकास अधिकारी भागीरथ सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वामित्व योजना को लेकर समस्त ग्राम विकास अधिकारियों की कार्यशाला बैठक आयोजित की गई, बैठक में अधिक से अधिक लाभार्थी परिवारों का नामांकन करने योजना से जोड़ने के निर्देश जारी किए गए ।