सहारनपुर: ऑपरेशन सवेरा में मंडी पुलिस ने 126 ग्राम चरस के साथ हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार, बड़ी कार्रवाई
थाना मंडी पुलिस ने “ऑपरेशन सवेरा” के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शातिर हिस्ट्रीशीटर नशा तस्कर को शनिवार दोपहर 2:00 बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान सरकारी कमेले के सामने खाली प्लाट से इंतजार पुत्र गुलजार निवासी कमेला कॉलोनी को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से 126 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।