ग्वालियर में होली के जश्न के बीच स्कूली छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर हंगामा हो गया। सोमवार शाम करीब 4 बजे जयविलास पैलेस के पीछे मोती तबेला क्षेत्र में छात्रों ने न सिर्फ सड़क पर हुड़दंग मचाया, बल्कि रोकने पहुंची ट्रैफिक पुलिस से भी उलझ गए, जिसमें एक ट्रैफिक सूबेदार जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से कुछ छात्रों को पकड़कर चालानी कार्रवाई की है।