सैदपुर: IAS होकर SDM के रूप में 19 माह का लंबा कार्यकाल बिताने वाले रामेश्वर एस. को आखिरकार मिला प्रमोशन
सैदपुर तहसील में बतौर उपजिलाधिकारी तैनात चर्चित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड का लगभग 19 महीने का लंबा कार्यकाल अंततः समाप्त हो गया है। उन्हें पदोन्नत कर झांसी में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर नियुक्ति दी गई है। 22 सितंबर 2024 से सैदपुर में तैनात रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड का यह कार्यकाल सैदपुर तहसील में अपेक्षाकृत सबसे लंबा रहा।