बिसौली: वजीरगंज ब्लॉक के मुख्य विकास अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने विकासखंड वजीरगंज का निरीक्षण कर विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने ब्लॉक कार्यालय, वजीरगंज की कान्हा गौशाला, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय और ग्राम पंचायत बनकोटा का निरीक्षण किया। कान्हा गौशाला में मात्र 60 गोवंश मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और बीमार गाय का तत्काल उपचार कराने के निर्देश दिए।