सासनी: भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में की पंचायत, मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन
Sasni, Hathras | Apr 22, 2026 जनपद हाथरस की तहसील सासनी परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में सासनी क्षेत्र के किसानों व आमजनमानस की विभिन्न समस्याओं को लेकर पंचायत की गई। सासनी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई है।