मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस केंद्र में हुई जनसुनवाई, एसपी ने सुनी लोगों की समस्याएं
मोतीहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने जिला कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई किया है। जिले के विभिन्न जगहों से अपनी-अपनी समस्या को लेकर लोग पहुंचे,जहां उपस्थित लोगों की समस्या को सुनकर त्वरित निपटारे की दिशा में एसपी ने पहल किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से आम लोगों को बेहतर से बेहतर मदद करने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी मंगलवार को 4:55 बजे मिली।