गाज़ियाबाद: वसुंधरा की भाजपा मण्डल पार्षद के कार्यालय पर आयोजित हुआ PM मोदी के 'मन की बात' का कार्यक्रम
रविवार को गाजियाबाद महानगर के वसुंधरा की मण्डल पार्षद नीलम भारद्वाज के कार्यालय पर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यालय में आयोजित मन की बात के कार्यक्रम को वसुंधरा मण्डल पार्षद नीलम भारद्वाज के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सुना।