बीना: सिविल अस्पताल के प्रसूति गृह भवन में लगे मधुमक्खी के छत्ते पर बोले BMO-'नगर पालिका को पत्र भेजा गया था'
Bina, Sagar | Sep 23, 2024 बीना के सिविल अस्पताल में स्थित प्रसूति गृह भवन में मधुमक्खियों का छत्ता मरीजों के लिए मुसीबत बन सकता है। लेकिन अस्पताल प्रबंधन के द्वारा गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। मधुमक्खियां मरीजों के साथ-साथ प्रस्तुति ग्रह में मौजूद गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं के लिए मुसीबत बन सकती है। उसके बावजूद भी मधुमक्खियां के छत्ते को हटाने की कार्रवाई नहीं की गई।