डीग: बंधा खालसा में इलाज में देरी से तीन भैंसों की मौत, ग्रामीणों में बढ़ा रोष
Deeg, Bharatpur | Apr 13, 2026 डीग जिले के बंधा खालसा गांव में पशु चिकित्सा सहायता में कथित देरी के कारण तीन भैंसों की मौत हो गई। पीड़ित सुरजी पुत्र हरकिशन गुर्जर का पशुधन बताया जा रहा है। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके बेटे ने सुबह करीब 7 बजे 1962 हेल्पलाइन पर कई बार कॉल किया, लेकिन लंबे समय तक कोई जवाब नहीं मिला।