पिपरई: मकर संक्रांति मेला आज से शुरू, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
पिपरई से 15 किलोमीटर दूर भरका का चमत्कार अद्भुत माना जाता है मकर संक्रांति के दिन लगने वाला यह मेला अद्भुत एवं रहस्यमय है चारों ओर चट्टानों से घिरे भरकेश्वर धाम में लोग सिर्फ मेले के लिए नहीं आते बल्कि कुंड की गुफा में विराजमान भगवान शिव के नाग नागिन के दर्शन करने के लिए भी जाते हैं जो भी भक्त सच्चे मन से गुफा में जाते हैं तो उसे दर्शन भी होते हैं