नगरी: नगरी क्षेत्र में मुरुम के अवैध उत्खनन करते एक जेसीबी को खनिज विभाग ने किया ज़ब्त
Nagri, Dhamtari | Jun 19, 2026 खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान ग्राम सांकरा के निकट ग्राम फरसिया में अवैध मुरूम उत्खनन की गतिविधि पाए जाने पर उत्खनन में संलिप्त एक जेसीबी मशीन को जब्त किया गया। विभाग द्वारा जब्त मशीन के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के प्रावधानों के तहत अर्थदंड की कार्रवाई की जा रही है।