नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र के गांव मखदुमपुर में पंचायत भवन में हुई चोरी, ग्रामीणों ने वीडियो किया वायरल
नौगावां सादात की ग्राम पंचायत मखदूमपुर के पंचायत भवन में बीती रात चोरी हो गई। ग्राम प्रशासक ने बताया कि इससे पहले भी दो बार चोरी हो चुकी है। इसके अलावा तीन जून को गांव में ही नसीम, वसीम, मुबारक और फारुख के घरों में भी चोरी हो चुकी है। पांच जून को मोइनुद्दीन और रियाजुद्दीन के कारखाने में चोरी हुई। आए दिन चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।