ब्रह्मपुर: आंधी से क्षतिग्रस्त हुआ नैनीजोर का बिहार घाट पीपा पुल, सभी वाहनों पर रोक, प्रशासन ने एहतियातन लिया है निर्णय
नैनीजोर स्थित बिहार घाट पीपा पुल पर प्रशासन ने सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। दो दिन पूर्व आई तेज आंधी और खराब मौसम के कारण यह पुल गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। जानकारी के अनुसार, पुल का शुरुआती हिस्सा ही गंगा नदी में समा गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।