बटियागढ़: खड़ेरी में नई शराब दुकान का विरोध, टेंट लगाकर बैठे लोग, शराब दुकान दूसरी जगह खोलने की मांग
बटियागढ़ ब्लॉक के केरबना चौकी अंतर्गत आने वाले गांव में खड़ेरी गांव में नई शराब दुकान के विरोध में ग्रामीण लामबंद हो गए शराब दुकान के सामने टेंट लगाकर लोगो ने बुधवार सुबह से धरना प्रदर्शन शुरू कियाऔर शराब दुकान गांव से बाहर करने की मांग थी स्थानीय लोगों ने बताया कि जहां पर नई शराब दुकान खुलना है वह घनी आबादी वाला क्षेत्र है, महिलाओ और बच्चो को दिक्कत होगी