गम्हरिया: पुलिस का बैंक सुरक्षा अभियान, बैंकों में की गई जांच-पड़ताल
मधेपुरा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न बैंकों में सुरक्षा जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गम्हरिया पुलिस द्वारा विभिन्न बैंकों का जांच पड़ताल किया गया। इस दौरान बैंक के अंदर और बाहर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही सीसीटीवी, सुरक्षा व्यवस्था और बैंक संसाधनों की जांच कर कर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।