पनागर: खजरी खिरिया में टमाटर से भरे पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, सड़क पर बिखरे टमाटर तो लूटने टूट पड़े लोग! ड्राइवर गंभीर घायल
खजरी खिरिया बाईपास पर एक सड़क हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। छिंदवाड़ा से टमाटर भरकर कटनी जा रहे पिकअप वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद सड़क पर टमाटर बिखर गए, जिससे हाईवे पर आवाजाही के बीच मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद सड़क पर बिखरे टमाटरों को समेटने के बजाय उन्हें लूटन