हरदोई: सुरसा क्षेत्र में ओवरटेक को लेकर विवाद में चालक समेत 2 लोगों से हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज
Hardoi, Hardoi | Jun 20, 2026 बेनीगंज निवासी नेमचन्द्र चौरसिया शुक्रवार 19 जून को कार द्वारा उमरपुरवा मजरा खजुरहरा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कार उनका चालक कामेन्द्र राजवंशी चला रहा था। समारोह से वापस लौटते समय गांव से कुछ दूरी पर वाहन ओवरटेक करने को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आधा दर्जन अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया।