बेगूसराय: SDO कार्यालय में नव-नियुक्त सदर एसडीओ राजीव कुमार ने किया पदभार ग्रहण, सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का करेंगे काम
सदर अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में गुरुवार को राजीव कुमार ने अपना पदभार ग्रहण किया है. इस दौरान रामानुज प्रसाद सिंह ने उन्हें पदभार सोंपा है. इस मौके पर संबोधित करते हुए नव-नियुक्त सदर एसडीओ राजीव कुमार ने बताया कि शहर में लॉयन-आर्डर को लेकर बेहतर कार्य करूंगा. इसके अलावा सरकार की सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम करूंगा.