कायमगंज: गांव मंझना में चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, नगदी, अंगूठी और मोबाइल फोन की हुई चोरी
नवाबगंज के गांव मंझना निवासी बबलू पुत्र सुरेश चंद्र के घर में चोरों ने कमरे में रखी आलमारी से एक बैग चुरा लिया जिसमें ₹3000 नगद और एक अंगूठी थी। वही कन्हैया लाल के घर से चोरों ने पास में रखा एक मोबाइल फोन चुराया और पातीराम के मकान का गेट का ताला तोड़कर कुछ कागजात चोर चुरा ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।