संदेश: संदेश विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में स्कूली बच्चों के बीच निशुल्क किताबों का वितरण किया गया
शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सरकारी विद्यालयों मे स्कूली बच्चो के बीच निशुल्क किताब वितरण किया गया। पुस्तक पाकर स्कूली बच्चे उत्साहित दिखे। शिक्षकों ने बताया की विभागीय नियमाकुल सरकारी विद्यालय मे पढ़ने वाले स्कूली बच्चो के बीच प्रत्येक वर्ष किताब वितरण किया जाता है। ताकि बच्चो के अभिभावक के ऊपर आर्थिक बोझ ना बढ़े वितरण 29 अप्रैल मंगलवार 2 बजे हुआ।