मुगलसराय: मुगलसराय में समाजसेवी संस्था की सराहनीय पहल, 200 रिक्शा चालकों को राहत पैकेट का वितरण किया गया
मुगलसराय में समाजसेवी संस्था सब जग चल्लनहार ट्रस्ट द्वारा आज रविवार सुबह 10 बजे गरीब रिक्शा चालकों की मदद के लिए सराहनीय पहल की गई। ट्रस्ट ने नगर के करीब 200 जरूरतमंद रिक्शा चालकों को राहत पैकेट वितरित किए। राहत पैकेट में आटा, दाल, तेल, मसाले सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री के साथ आर्थिक सहायता भी दी गई। संस्था के कार्यों का लोगो ने सराहना किया।