प्रतापगढ़: HPV टीकाकरण अभियान तेज, सर्वाइकल कैंसर से बचाव पर दिया जा रहा जोर
जिले में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) के खिलाफ टीकाकरण अभियान तेज गति से संचालित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए विशेष प्रयास कर रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीवराज मीणा ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में शामिल है, जिससे हर वर्ष बड़ी संख्या में म