कोडरमा: केंद्रीय मंत्री और कोडरमा विधायक ने अड्डी बंगला रोड पर दुर्गा पूजा पंडाल का किया अनावरण
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और कोडरमा की विधायक डॉ. नीरा यादव ने रविवार की शाम अड्डी बांग्ला दुर्गा पूजा समिति के भव्य पूजा पंडाल का अनावरण किया। अनावरण के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।