जगदलपुर: विश्व साइकिल दिवस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से साइकिल के प्रयोग की यथा संभव अपील की
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि विश्व साइकिल दिवस पर आज संडे ऑन साइकिल अभियान का आयोजन किया गया है । उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि साइकिल का ज्यादा से ज्यादा उपयोग दैनिक जीवन में किया जाए। अरुण साव ने कहा कि साइकिल का उपयोग स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है , पर्यावरण के लिए भी अच्छा है और किफायती भी है।