सदर: भोजपुरी म्यूजिक में AI की एंट्री, अरविंद अकेला कल्लू के नए गीत 'राउंड राउंड' में हुआ प्रयोग
Sadar, Varanasi | Jun 10, 2026 वाराणसी। भोजपुरी सिनेमा और संगीत जगत के लोकप्रिय गायक-अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू ने भोजपुरी संगीत में तकनीक के नए दौर की शुरुआत का संकेत दिया है। उनके नए गीत ‘राउंड राउंड’ में पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का प्रयोग किया गया है। इस गीत की सफलता और अपने नए म्यूजिक प्लेटफॉर्म की शुभ शुरुआत के लिए कल्लू वाराणसी पहुंचे।