रफीगंज: रफीगंज पुलिस ने बिसारपुर से पत्नी के भरण-पोषण मामले में वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
रफीगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बिसरातपुर निवासी मो. सलीम के रूप में हुई है। शुक्रवार अपराह्न 4 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्नी के भरण-पोषण मामले में न्यायालय से उसके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था। वारंट के आलोक में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।