लखनपुर: ग्राम परसोडीकला का 16 वर्षीय किशोर डीजे कार्यक्रम देखने घर से निकला, लापता, गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस खोजबीन में जुटी
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसोडीकला से 16 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। 16 वर्षीय किशोर अपने छोटे भाई को डीजे कार्यक्रम देखने जा रहा हूं कहकर घर से निकाला इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की परंतु कुछ पता नहीं चला वहीं लखनपुर थाने पहुंच अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसला कर ले जाने का रिपोर्ट दर्ज कराया है।