बलरामपुर: झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
बलरामपुर नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर बलरामपुर नगर के झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर निरन्तर लगने वाले भीषण जाम की समस्या तथा जनसुविधा को लेकर ओवर ब्रिज निर्माण की मांग को लेकर पत्र सौंपा।