बलरामपुर: जिले के भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस ने ग्राम सुरक्षा समितियों के साथ की बैठक
12 जून गुरुवार 4:00 बजे जिले के हरैया पचपेड़वा क्षेत्र के गांव में पुलिस द्वारा भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि गत गस्त किया एवं ग्राम सुरक्षा समितियां के साथ बैठक कर अवांछनीय गतविधि एवं अपराधिक घटनाओं के रोकथाम पर चर्चा की। किसी भी प्रकार के संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति के दिखाई देने पर तत्काल पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल को सूचित करने को कहा।