चाईबासा: अडानी सीमेंट फैक्ट्री बंदी मुद्दे पर सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा – श्रमिकों के हितों की रक्षा मेरी प्राथमिकता
अडानी सीमेंट फैक्ट्री, झींकपानी को बंद किए जाने के नोटिस के विरोध में कांग्रेस ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा का ध्यान आकृष्ट कराया। कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने चाईबासा परिसदन में सांसद कालीचरण मुंडा से मुलाकात कर फैक्ट्री बंदी से उत्पन्न होने वाले संभावित रोजगार संकट एवं अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराया।