महोबा: पठा तिराहा में स्थित विश्वकर्मा मेडिकल स्टोर से 19 सेकंड में ₹27 हजार की चोरी, CCTV वीडियो हुआ वायरल
Mahoba, Mahoba | Apr 10, 2026 विश्वकर्मा मेडिकल स्टोर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई। शातिर चोर ने महज 19 सेकंड में गल्ले से 27 हजार रुपये पार कर दिए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना से व्यापारियों में रोष व्याप्त है।