विद्यालयों में बच्चों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित
ग्रीष्मावकाश के उपरांत आज दिनांक 22 जून 2026 को विद्यालय खुलने के अवसर पर बिहार स्वागत सप्ताह के तहत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय लालूनगर एवं मध्य विद्यालय घोस्तावा, नवादा में छात्र-छात्राओं का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विद्यालय परिवार द्वारा शंखनाद एवं घंटी की ध्वनि के साथ बच्चों का पुष्प एवं रोली का टीका लगाकर स्वागत किया गया तथा टॉफी वितरित की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण देखा गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की विद्यालय में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा उन्हें सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना है।
सब पढ़ें, सब बढ़ें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department
5 views | Nawada, Bihar | Jun 22, 2026