रैपुरा: ₹8 करोड़ की सड़क में घटिया पुलिया, शिकायत करने पर भड़के अधिकारी
Raipura, Panna | Apr 6, 2026 रैपुरा क्षेत्र में बगरौड से मुरता तक बन रही 8.10 करोड़ रुपये की सड़क में पुलिया निर्माण को लेकर घटिया सामग्री उपयोग के आरोप लगे हैं। विरोध में 50 से अधिक ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काम रुकवाने की कोशिश की। शिकायत पर लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री द्वारा पत्रकारों से अभद्र व्यवहार किए जाने का भी आरोप है, जिससे नाराजगी बढ़ गई है।