राजकीय महाविद्यालय सिरोही में लंबे समय से अधूरे पड़े रंगमंच निर्माण को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शुक्रवार को उग्र प्रदर्शन किया। नगर मंत्री ललित लखारा, इकाई अध्यक्ष रोहित कुमार मीना व नगर सह मंत्री हितेश नावदेव के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिला।