सहारनपुर: गंगोह के भाजपा विधायक कीरत सिंह ने जिलाधिकारी से की मुलाकात, अवैध शराब-स्मैक और गैरकानूनी गतिविधियों पर कार्रवाई की मांग
गंगोह विधानसभा से भाजपा विधायक कीरत सिंह ने विधानसभा प्रधानों, अन्य प्रतिनिधियों के साथ मिलकर जिलाधिकारी से सोमवार दोपहर 1:00 बजे मुलाकात की और क्षेत्रवासियों की जनसमस्याओं पर चर्चा की। विधायक ने बताया कि कुछ व्यक्तियाँ क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं और उनकी लिखित शिकायत प्रशासन को सौंपी गई है।