कोंडागांव: नगरीय निकाय कर्मचारियों के मांग को कांग्रेस ने ठहराया जायज, कोंडागांव नगरपालिका अध्यक्ष ने पंडाल में पहुंचकर दिया समर्थन
आज 29 जुलाई को कोंडागांव जिले के नगरीय निकायों के अधिकारी कर्मचारियों ने अपने दो सूत्रीय मांगों को लेकर डीएनके मैदान में धरना प्रदर्शन किया था। वहीं उनकी मांगों को कांग्रेस पार्टी ने जायज ठहराया है। नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा यादव एवं पार्षद मनीष श्रीवास्तव ने नगरीय निकाय कर्मचारियों के धरना स्थल पहुंच कर उनके मांगों का समर्थन किया है।