शाहगंज: दूल्हा हत्या मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जौनपुर में चर्चित दूल्हा हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें दो शूटरों को गोली लगी। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।