खेकड़ा: CO ने थाना खेकड़ा पर नवनियुक्त आरक्षियों के साथ मीटिंग कर ड्यूटी निर्वहन, अनुशासन व कानून संबंधी दिए निर्देश
Khekada, Bagpat | Apr 28, 2026 मीडिया सेल बागपत ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बताया कि क्षेत्राधिकारी खेकड़ा रोहन चौरसिया द्वारा थाना खेकडा पर नव नियुक्त/रिक्रूट आरक्षियों के साथ मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें उन्हें ड्यूटी निर्वहन, अनुशासन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं जनसुनवाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।