आगरा: शाहगंज अंतर्गत आज आजम पाड़ा निवासी गुल चमन शेरवानी ने बकरे का चित्र वाला केक काटकर परिवार के साथ मनाई बकरा ईद
Agra, Agra | Jun 17, 2024 शाहगंज के आजम पाड़ा निवासी गुलचमन शेरवानी ने बकरा ईद पर एक नई मिशाल पेश की हैं। उन्होंने बकरे का चित्र वाला केक काटकर परिवार के साथ बकरा ईद मनाई। उनका कहना है कि त्योहार के नाम पर बकरे की कुर्बानी देना धर्म के मायनों के खिलाफ हैं। किसी बेजुबान की हत्या कर कोई कैसे त्योहार मना सकता है। वह हर साल बकरे के चित्र वाला केक काटते हैं।