🔳जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत बावड़ी उत्सव का आयोजन, जल संरक्षण का दिया संदेश
🔳कटनी - जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकासखंड बहोरीबंद में 25 जून से 30 जून तक बावड़ी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केशवाल एवं ब्लॉक समन्वयक अरविन्द शाह के मार्गदर्शन में ग्राम राजा सलैया स्थित अग्रवाल आश्रम परिसर की प्राचीन बावड़ी पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के तिलक-वंदन एवं स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात पटना मढ़िया भजन मंडली द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने हनुमान जी एवं भगवान शंकर के मंदिर में जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं उत्तम वर्षा की कामना की।
आश्रम के राजकुमार अग्रवाल ने उपस्थित जनसमुदाय को बावड़ी के इतिहास से अवगत कराते हुए बताया कि इस बावड़ी के निर्माण में लगभग 16 माह का समय लगा था तथा इसके लिए राजस्थान से कुशल मिस्त्रियों को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने बताया कि उनके पूर्वज चार पीढ़ियों से इस बावड़ी का संरक्षण करते आ रहे हैं और आज भी यह ग्रामीणों को जल उपलब्ध करा रही है।
ब्लॉक समन्वयक अरविन्द शाह ने जानकारी दी कि 19 मार्च से 30 जून तक चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नदी, तालाब, कुएँ एवं बावड़ियों सहित विभिन्न जल स्रोतों की साफ-सफाई, गहरीकरण एवं जनजागरूकता के कार्य किए जा रहे हैं। इस अभियान में जिला प्रशासन, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, नवांकुर संस्थाएं, परामर्शदाता, प्रस्फुटन समितियां, सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थी, समाजसेवी एवं ग्रामीणजनों का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया गया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना तथा वर्षा जल संरक्षण एवं जल को अधिकाधिक धरातल में पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम के समापन पर समरसता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन धनीराम पटेल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सरपंच गोकुल पटेल, महाराज मुकेश गर्ग, धनीराम लोधी, रविन्द्रनाथ झारिया, सुरेन्द्र चक्रवर्ती, भूपेन्द्र दाहिया, मनोज कुमार, दुर्गेश यादव, अवधेश बैरागी, रामसिंह पटेल, विनोद सिंह, उमा अवस्थी, रामेश्वर पटेल, अनिता, गोविन्द सिंह चौहान, नेहा अग्रवाल सहित सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026