कानपुर: सिरकी मोहाल में बाइक सवार दो लुटेरों ने महिला की लूटी चेन, पुलिस मामले की जांच में जुटी
क्लेक्टरगंज थाना क्षेत्र की सिरकी मोहाल में शनिवार रात 9:00 बजे बाइक सवार 2 लुटेरो ने एक महिला की चेन लूट ली। घटना की जानकारी होते परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एडीसीपी पूर्वी ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को जल्द से जल्द चोरों के पकड़ने के निर्देश दिए हैं।