कानपुर: सिविल लाइंस में गोल्डन लायनेस के अधिष्ठापन समारोह का आयोजन, सेवा कार्य किए गए
गोल्डन लायनेस की मंडल अध्यक्ष अरपना सिंह के नेतृत्व में सिविल लाइंस स्थित एक होटल में गोल्डन लायनेस के अधिष्ठापन समारोह का आयोजन शनिवार 4बजे किया गया।इस दौरान सेवा कार्य भी किए गए।मंडल अध्यक्ष ने जानकारी दी कि सिलाई मशीन वितरित की गई है। एक होनहार जरूरतमंद छात्रा को साइकिल भी वितरित की गई है। इस दौरान उनके साथ संस्था की सहयोगी रश्मि सिंह मौजूद रही।