कानपुर: कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को किया गिरफ्तार
कोतवाली थाने की पुलिस ने शनिवार सुबह 11:20 बजे नाजिरबाग बेकनगंज से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी समीर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया निरीक्षक कृष्ण कुमार पटेल के नेतृत्व में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।