आज दिनांक 08.06.2026 को हैरिटेज होटल, कन्नौज में जिलाधिकारी कन्नौज श्री आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज श्री विनोद कुमार की उपस्थिति में फायर सर्विस, आपदा प्रबंधन, सेल्फ डिफेंस टीम, UP-112, यातायात पुलिस एवं थाना कोतवाली कन्नौज द्वारा आग से बचाव, सुरक्षित निकासी (Evacuation) एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया संबंधी मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया।
मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन, सुरक्षित निकासी (Evacuation), राहत एवं बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रदर्शन कर होटल स्टाफ को आपदा के समय सतर्कता, संयम एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
1 views | Kannauj, Uttar Pradesh | Jun 8, 2026