महोबा: कबरई में हॉर्न बजाने को लेकर बीच सड़क पर मारपीट, युवक को पटक-पटक कर पीटा, वीडियो हुआ वायरल
Mahoba, Mahoba | Jun 13, 2026 छंगा तिराहे पर हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद में ट्रक चालक और उसके साथियों ने एक बाइक सवार युवक की बीच सड़क पर बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोपियों ने युवक को सड़क पर पटककर मारपीट की, जबकि राहगीर तमाशबीन बने रहे। घटना का वीडियो राहगीरों ने बना लिया, जो शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जांच में जुटी है।