खंडवा नगर: सिहाडा गांव में बोरियों में मिला पशु का सिर व मांस, पुलिस में हड़कंप, हिंदू संगठनों ने जताया आक्रोश
खंडवा. बकरीद के दूसरे दिन शहर से करीब 7 किमी दूर सिंघाड़ा गांव में गाय काटने का मामला सामने आया है। गाय का सिर और मांस तीन बोरियों में भरा मिला। घटना को लेकर गांव पुलिस छावनी बन गया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने गांव पहुंचकर घटना पर आक्रोश जताया इस मामले में एडिशनल एसपी ने बताया कि इस घटना में पांच लोगों को हिरासत में लिया है