हुज़ूर: अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 36 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Huzur, Bhopal | Jul 17, 2026 राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 36 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी से पहले उसने उड़िया भाषा में एक सुसाइड नोट लिखकर अपने पिता के मोबाइल पर वॉट्सऐप के जरिए भेजा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।