हज़ारीबाग: हजारीबाग में SIR के दूसरे चरण में तेजी, उपायुक्त ने मतदान केंद्र पहुंचकर लिया जायजा
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती ने रविवार को नगर निगम क्षेत्र के नूरा वार्ड संख्या-3 स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित बीएलओ (BLO) से घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरण एवं संग्रहण की जानकारी ली। निरीक्षण के समय नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता भी मौजूद रहे।